तूफान मेल न्यूज, बंजार।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक कार दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ओट- बंजार सड़क मार्ग पर फॉर्चूनर हादसे का शिकार हुई जिसमें मुंबई (महाराष्ट्र) की महिला वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
कार दुर्घटना में पर्यटक महिला की मौत,चालक घायल
