कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा – रवि ठाकुर
तूफान मेल न्यूज ,शिमला।
आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आदिवासी की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन राजीव भवन शिमला में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई मीटिंग में पी एन शेरपा राष्ट्रीय संयोजक आदिवासी कांग्रेस मुख्य रूप से उपस्थित रहे और साथ में राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र जी ने भी हिस्सा लिया

बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष ब ब्लॉक के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया राष्ट्रीय संयोजक पी एन शेरपा ने नेतृत्व विकास को बूथ स्तर तक लागू करने को कहा और वही प्रदेशाध्यक्ष रवि ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा में आदिवासी लोग रहते हैं और इनका कांग्रेस पार्टी को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है उन्होंने कहा की आदिवासी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा इस मौके पर प्रदेश के महासचिव महेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल सचिव गयाल्सन शेर सिंह नेगी देवीसिंह तंदूप सुरेखा नेगी प्रेम लाल मंगल करसंग लामा यशवंत छेरिंग व अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया