तूफान मेल न्यूज कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक चलती गाड़ी पर पेड़ गिर गया जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। यह घटना जिला के डाढ में घटी।
मृतक की पहचान बलदेव कुमार ( 46 वर्ष) पुत्र ईश्वरदास निवासी मलां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य वाहन सवार महेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। घायल महेश को तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया और पुलिस जांच में जुट गई है।
चलती गाड़ी पर गिरा पेड़ एक की मौत,एक घायल
