तूफान मेल न्यूज ,कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में वाहन की चपेट में आने से एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जवान अर्जुन सिंह पुलिस थाना इंदौरा में एचएससी के पद पर तैनात थे। अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी थपकोर तहसील इंदौरा कही जा रहे थे कि तभी भदरोया में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार से उन्हें टक्कर मार दी।
बाइक की टक्कर से अर्जुन बुरी तरह से जख्मी हुए जिन्हे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीँ, पुलिस जवान का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान थपकौर में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक की चपेट में आने से पुलिस जवान की मौत हुई है।