तूफान मेल न्यूज मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रंगड़ों के हमले से 10 मजदूरों के घयाल की सूचना है।
यह घटना जोगिंद्रनगर के कुठेहड़ा पंचायत के पंजलातर गांव में घटी है जहां मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे कि रंगड़ों ने हमला कर डाला और 10 मनरेगा मजदूर घायल हुए हैं। एक कामगार लक्की (25) निवासी कुठेहड़ा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायलों में लक्की पुत्र गोविंद राम निवासी महाल पंजलातर, खिम्मी देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी महाल सुंआ, सोमलता पत्नी होशियार सिंह निवासी महाल सुंआ, रीता देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी महाल पंजालतर, कमला देवी पत्नी हेम सिंह निवासी महाल पंजालतर, विमला देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी महाल पंजालतर, बबली देवी पत्नी अच्छर सिंह निवासी महाल पंजालतर, सपना देवी पत्नी बलदेव निवासी महाल पंजालतर शामिल हैं।
उधर, तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन को जैसे ही घायलों की जानकारी मिली तुरंत राहत व बचाव कार्य करते हुए प्राथमिक उपचार दिलाया गया।