पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन,दो दिन पूरे देश में रहेगा राष्ट्रीय शोक

Spread the love


तूफान मेल न्यूज चंडीगढ़।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 95 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है और सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने बादल के निधन पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे।

प्रकाश सिंह बादल का निधन पंजाब और राष्ट्र के लिए भारी क्षति है। उन्हें सदैव असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनता के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं।

प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वे 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

उन्होंने 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीते। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे।

1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा।

1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्रियों ने भी जताया शोक
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके निधन के बाद फोर्टीज पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!