तूफान मेल न्यूज झारखंड।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मंत्री महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फेक बताया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि वीडियो को एडिट किया गया है। इस मामले में मंत्री ने पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक विरोधियों ने यह वीडियो वायरल किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडिया बेहद आपत्तिजनक है। वीडियो को लेकर सियासी और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 19 सेकंड के वायरल वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो कॉल पर किसी महिला से बात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो 17 अप्रैल का है। रात करीब एक बजकर 26 मिनट का है। दरअसल, रिकॉर्ड किए गए वीडियो में डेट और समय भी दिखाई दे रहा है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस नेता और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता फोन पर एक महिला से अश्लील बात करते नजर आ रहे हैं।
सांसद ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है।