तूफान मेल न्यूज, शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में हैरतअंगेज व दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बंदरों के हमले से एक 19 वर्षीय युवती को अपनी जान गवानी पड़ी है। यह घटना शिमला शहर के ढांढा क्षेत्र का है जहां यह दर्दनाक हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार लड़की जब तीसरी मंजिल में सूखने रखे कपड़ों को लाने गई तो बंदरों ने अचानक हमला कर डाला और लड़की को धक्का लगा और वह लेंटल से निजी जा गिरी। घायल अवस्था में युवती को आईजीएमसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
जानकारी अनुसार हिमांशी शर्मा (19) पुत्री अशोक शर्मा तीसरी मंजिल पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही थी। इस बीच बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। हिमांशी अपनी जान बचाने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।
हिमांशी के पिता की ढांढा में दुकान है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बंदरों के हमले से 19 वर्षीय युवती की मौत शौक की लहर
