किन राशियों के जातकों को आज मिलेगा अथाह धन,किन राशियों पर क्या है ग्रहों के प्रभाव,किनकी यात्रा रहेगी शुभ और किन पर है ग्रह भारी,देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू होने से आज राहत मिलेगी। मित्रों तथा सहयोगियों के साथ आपसी मेल मिलाप द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है। अध्ययनरत लोगों के लिए अच्छे तथा संतोषजनक परिणाम आएंगे। बिजनेस में कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप अपने प्रयासों से आप परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस समय आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की भी जरूरत है।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 6

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके अभी अनुकूल ग्रह स्थिति है। समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। बच्चों के सुंदर भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें। राजकीय मामले सरलता व सुगमता से पूरे होंगे। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। प्रभावशाली बिजनेस के लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे, जिससे व्यवसाय संबंधी बेहतर जानकारियां भी हासिल होंगी। आर्थिक मामलों में निवेश अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। अत्यधिक मेहनत तथा तनाव का असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय योगा और ध्यान में भी अवश्य लगाएं।

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 5

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आप सुकून महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल के समक्ष आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए अनुकूल समय है, इसलिए प्रयासरत रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े होने के आसार हैं। इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि को सामान्य ही रखें। आपसी मेल मिलाप तथा प्रेमी के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है साथ ही व्यवस्थित दिनचर्या भी रखें।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 2

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए यह समय जमकर मेहनत करने का है। आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपने काम को पूरी गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी। अनचाही यात्रा करने की वजह से मन उदास रहेगा। व्यापार तथा कामकाज के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवार में तनाव रह सकता है। काम के साथ अपने स्वास्थ्य तथा आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 1

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। कुछ अनुभवी और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी तथा उनके सानिध्य में आपको महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। अपनी वाणी तथा उत्तेजित व्यवहार पर संतुलन रखें। अन्यथा आप बिना मतलब ही किसी से वैर ले बैठेंगे। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। पारिवारिक सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद व वैर-विरोध दूर होंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 5

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें इससे संबंधों में मधुरता आएगी। आय के स्त्रोत भी प्रशस्त होंगे। विरोधियों की गतिविधियां कामयाब नहीं होंगी। युवाओं को विभागीय परीक्षा अथवा किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। उधार लेनदेन न करें। नौकरी के कामों को गंभीरता से लें। घर परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विवाह योग्य लोगों की रिश्ते संबंधी बात में कोई व्यवधान आ सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान से बातचीत करें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है। व्यायाम, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का अंग बना लें।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 6

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अपनी मेहनत और प्रतिभा से आप किसी भी मुश्किल काम को पूरा करके ही दम लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का निवारण होने से राहत मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में पड़कर अपने करियर अथवा पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। बिजनेस में बड़ा निवेश करने का प्लान है तो तुरंत करें। फायदा मिलेगा। परिवार में चल रहे किसी वाद-विवाद से वातावरण बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों मे मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं तथा ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मौजूदा समय में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी शुभ तथा धार्मिक कार्य में खर्च करके आपको प्रसन्नता होगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करें, वरना समस्या बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। परिवार जनों के बीच सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता भी आएगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आप अपनी दिनचर्या तथा खान-पान व्यवस्थित रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा। तथा सकारात्मक प्रवर्ती बनी रहेगी।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 3

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

किसी नई गतिविधि को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। विद्यार्थी तथा युवा किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सिफारिश लगाने के बजाय स्वयं ही उसके लिए प्रयास करें, तो ज्यादा बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत तथा परिश्रम से आप कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अफसरों के बीच आपका विशेष असर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा तथा स्फूर्ति बनी रहेगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका अचानक कोई उलझा हुआ काम बन जाएगा। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बनने की संभावना है। आपका आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। किसी भी कागजी कार्यवाही को करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांटिक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से बचें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

शुभ रंग: आसमानी, शुभ रंग: 8

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अभी आपके लिए वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है इसलिए आलस ना करें। इस समय वाहन खरीदने के उचित योग बने हुए हैं। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग घर तथा बाहर दोनों कार्यों को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित रखने में सफल रहेंगी। अनावश्यक नोकझोंक और वाद-विवाद से दूर रहें। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामले में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय मे फायदेमंद स्थिति रहेगी। घर के वातावरण में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। सिर दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। असंतुलित दिनचर्या और खान-पान का असर आपकी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 3

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

असंभव लग रहा कोई काम आज पूरा हो सकता है। अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में भी दिलचस्पी बढ़ सकती है। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। अहम और गुस्से के कारण बिना वजह के नोकझोंक और वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इस समय आमदनी के अनुपात में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चलें। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। ध्यान रखे कि प्रेम प्रसंग आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। अपना उचित बचाव करें।

शुभ रंग: गहरा पीला, शुभ अंक: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!