डाक्टर गुलाब सिंह आजाद सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love
तूफान मेल न्यूज,भुटटी कॉलोनी । 

सहकारिता क्षेत्र के जाने माने विशेषज्ञ कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डा. गुलाब सिंह आज़ाद का 40 वर्षो से अधिक का शोध एंव प्रशिक्षक के रूप में अनुभव है। आपकी ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित प्रशिक्षक और प्रभावशाली वक्ता सहित सहकारिता पुरोधा के रूप में अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अभी भी विद्यामान है।

दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ल, हैदरावाद, गुजरात विद्यापीठ अहमदावाद, नई दिल्ली आर.सी. विश्वविधालय पालमू झारखण्ड जैसी संस्थाओं में क्रमशः वतौर शोध अधिकारी सहायक प्राध्यापक, उप प्राचार्य, प्राचार्य/निदेशक, कुल सचिव, उप कुलपति जैसे उच्च पदों पर कार्य करने का आपको अनुभव है। आप 20 से अधिक पी.एच.डी. छात्रों के मार्ग दर्शक रहे हैं या सूॅ कहें आपक मागदर्शन में 20 छात्रों ने पी.एच.डी. जैसी डिग्रीयों को हासिल किया है। तथा वर्तमान में आप भारतीय संस्कृति एंव भारतीय सांस्कृतिक विरास्त के संरक्षण प्रबर्धन एंव विकास के कार्यो में संलग्न हैं। आज़ आपके यश की कीर्ति न केवल देश में अपितु विदेशों में भी व्यापक है। मानव संसाधन विकास पर चर्चित एवं पाठकों में लोकप्रिय 9 पुस्तकों का लेखन आपके द्वारा किया गया है। सहकारिता के प्रति आपका लगाव और झुकाव इन पुस्तकों में विशेष रूप से देखा जा सकता है। इस क्षेत्र के लिए किये गये आपके उल्लेखनीय कार्यो और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए आपको ठाकुर वेद राम अर्तराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!