तूफान मेल न्यूज, भुटटी कॉलोनी ।
सोलह वर्षो से अधिक का टेलीविज़न पत्रकारिता में अनुभव प्राप्त अरूण उनियाल के पास हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों के अतिहास, राजनीति, समाजिक और सांस्कृतिक विषयों बारे गहरी जानकारी औश्र अथाह ज्ञान का भण्डार है। राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय सामयिक विषयों में आपकी विशेष रूचि और अनुभव के चलते आपकी अलग पहचान है। किसी भी विषय को अपनी वाणी के प्रभाव से श्रोताओं तक पहुचने की आप में अदभुत महारत है।

आज़ तक, स्टार न्यूज, ए.बी.पी. न्यूज, जी. हिमाचल, दूरदर्शन शिमला, पी.टी.सी. न्यूज़ जैसे चैनलों के साथ स्ट्रींगर, विशेषज्ञ, चैनल हैड, व्यूरों प्रमुख के रूप में कार्य करने का आपके पास व्यापक अनुभव है। आपने दूरदर्शन केन्द्र शिमला के लिए 30 से अधिक डाक्यूमैंट्री का सफल निर्देषन, लेखन, उदघोषणा और कृषि, स्वास्थ और संस्कृति पर आधारित किया है। इसके साथ-2 आपने हि.प्र. के कई ज्वलंत मुद्दों पर आधारित साक्षात्कारों को कवर करते हुए उनका प्रसारण करवा कर अपनी योग्यता की प्रमाणिकता को सिद्ध किया है।वर्तमान में आप सूर्या समाचार में ब्यूरों प्रमुख है, दूरदर्शन के लिए खबरें खेती की बुलेटिन की शुरूआत आप ही ने की है। इलैक्ट्रानिक मीडिया क्षेत्र के लिए आपकी ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए स्व0 सुभाष शर्मा की स्ृति में इलैक्ट्रानिक मीडिया क्षेत्र का ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।