सूर्यग्रहण: किस राशि पर साल का पहला सूर्यग्रहण क्या करेगा प्रभाव देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर शुरू हो चुका है। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा।

यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में शुरू हुआ है। इस बार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन वैशाख माह की अमावस्या भी है। इस दिन दान-पुण्य जैसे काम करना बेहद शुभ माना जाता है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके कारण यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किस राशि पर पडेगा कैसा प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण उनके सातवें स्थान पर लगने जा रहा है। कुंडली का सातवां स्थान जीवन साथी और व्यापार का माना जाता है। ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, साझेदारी में किए गए कार्यों में परेशानियां उत्पन्न होंगी। आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। परिवार में खुशहाली देखने को मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से ग्रहण आपको नुकसान दे सकता है। व्यापार में घाटा होने का संकेत है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान वृषभ राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है। ग्रहण की पाठ प्रारंभ में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना जरूर करना पड़ सकता है। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला लेना भारी पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। सूर्य ग्रहण से आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा साथ ही परिवार से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के कारण मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी परेशानियां आ सकती हैं। मिथुन राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पेट से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहरी पदार्थों के सेवन से बचें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी यह सूर्यग्रहण खासा अच्छा नहीं रहने वाला। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि वालों को कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान दे सकता है। जमीन जायदाद के मामलों को टाल देना ही बेहतर है। परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत अचानक से खराब हो सकती है, साथ ही आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण मिलाजुला असर देगा। सूर्य ग्रहण की वजह से सिंह राशि वालों को अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बिठा कर चलना पड़ेगा। आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी सेहत में सुधार होगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका भी मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी यह सूर्यग्रहण शुभ नहीं होने वाला। कन्या राशि वालों के करियर में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच में सामंजस्य बैठाने में नाकाम रहेंगे। आपके स्वभाव में रूखापन आएगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई मौसमी बीमारी आपको परेशान करेगी। आपको अपने खान पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव लेकर आएगा, लेकिन इस वक्त आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कार्य क्षेत्र में आपको एवं जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कड़ी मेहनत करेंगे तो आर्थिक लाभ अवश्य होगा। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जप करना आपके लिए शुभ होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां जल्दी दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। यदि आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो विचार-विमर्श करके ही फैसला लें। इस दौरान अपने खान-पान पर ध्यान जरूर दें। ग्रहण के दौरान आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या आ सकती हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपने कोई पुराना निवेश कर रखा है, तो उससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। एकाग्रता में वृद्धि होगी, इस दौरान आपको मेहनत करने की जरूरत है, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से अपनी प्रोफेशनल लाइफ में फायदा मिलेगा। इस दौरान आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। भविष्य में आपको अपने द्वारा किए गए किसी कार्य से धन लाभ होगा. वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। धर्म के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग अवश्य करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण के मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको अध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस होगा। कुंभ राशि वालों को अपने कार्य क्षेत्र में कार्य की जिम्मेदारी का आभास होगा। यदि विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, तो विदेश यात्रा हो सकती है। पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन में अच्छा समय व्यतीत होगा। परिजनों को किसी मनपसंद जगह घूमने के लिए ले जा सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों को यह सूर्य ग्रहण मिश्रित परिणाम देगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन में धैर्य की कमी होगी, जिसके कारण आप आलसी और लापरवाह बन सकते हैं। आपके घर में किसी ने अतिथि का आगमन हो सकता है, जो आपको सही राह दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!