ब्रेंकिंग: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा,इस्तीफे के बाद बिगड़ी तबियत अस्पताल में भर्ती

Spread the love


तूफान मेल न्यूज शिमला।

हिमाचल भाजपा संगठन में फेरबदल की बड़ी खबर मिल रही है।

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने का समाचार है

हिमाचल प्रदेश महिला अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने भी सौंपा इस्तीफा ऐसी चर्चा है।
यही नहीं बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद सुरेश कश्यप की तबियत बिगड़ी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

संकेत यह भी
संकेत ये मिल रहे है की भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में बदलाव किए जा सकते है।
भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे देने की चर्चा है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की बातों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। नगर निगम शिमला चुनाव के बीच सुरेश कश्यप के त्यागपत्र की चर्चाओं की पुष्टि नहीं हो पाई है।

आरएमएल अस्पताल दिल्ली में भर्ती कश्यप
बताया जा रहा है कि सुरेश कश्यप आरएमएल अस्पताल दिल्ली में भर्ती हो गए हैं। उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक तबियत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!