तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 पर जगह-जगह गिरे हिमखंड,मार्ग छह जगह अवरुद्ध


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज, केलांग।
जिला लाहुल- स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26, तिन्दी से शौर के बीच करीब छ: जगहों पर व तिन्दी से उदयपुर के बीच धांधल नाला पर हिमस्खलन होने के कारण अवरूद्ध हो गया है। यह जानकारी एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम के साफ होते ही सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा हिमस्खलन के मलवे को हटाया जाएगा व तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 को फिर से यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा। जिला पुलिस ने वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहुल- स्पिति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!