विधायक रवि ठाकुर ने संगनम हेलीपैड पर गर्म जोशी से किया स्वागत, कुंगरी गोंपा को 50 लाख देने का सीएम ने किया ऐलान
ढांखर गोंपा में मुख्यमंत्री सुखविंदर ठाकुर ने धर्मपत्नी संग नवाया शीश
तूफान मेल न्यूज, स्पीति
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर स्पीति के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सीएम अपनी धर्म पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह सगनम हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान उनके साथ विधायक रवि ठाकुर की बेटी कैप्टन रवीना ठाकुर भी संगनम पहुंची। मुख्यमंत्री का विधायक रवि ठाकुर ने लाहुल स्पीति की परंपरा के अनुसार स्वागत किया और इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुंगरी गोंपा के लिए रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री का कुंगरी गोंपा में स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया और रंगारंग कार्यक्रम भी इस दौरान प्रस्तुत किए गए। यहां आयोजित जनसभा में विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति घाटी के मुद्दों व समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया और विस्तार से कुछ मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पीति के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनजातीय जिला लाहौल स्पीति काफी पसंद है और यहां के स्थानीय विधायक रवि ठाकुर लोगों की समस्याएं लेकर अक्सर उनके साथ मुलाकात करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि विधायक रवि ठाकुर लगातार घाटी के विकास के लिए उनके साथ चर्चा कर ने के साथ ही आने वाले समय में कई विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर उतारने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे कुंगरी गोंपा को 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा करते हैं। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दल को भी ₹50000 की राशि देने का ऐलान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के नाम पर इतना कर्जा ले रखा है कि हर व्यक्ति के ऊपर 92840 रुपए कर्ज है। उन्होंने कहा कि वेब प्रदेश की जनता से वादा करते हैं कि आने वाले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक कि मैं सुधार होगा और हिमाचल प्रदेश देश के सबसे अमीर राज्य में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के लोगों ने यहां की संस्कृति को आज भी संजोए रखा है जिसका उदाहरण उन्होंने स्थिति में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में देखा है। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला ढांखर मोनेस्ट्री पहुंचा जहां पर उन्होंने देर शाम लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित भी किया। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए स्पीति घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।