तूफान मेल न्यूज कुल्लू। श्री ब्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू की मोनिका ठाकुर ने हिमाचल विश्व विद्यालय की दर्शनाचार्य की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करके मोनिका ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। खास बात यह है कि 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के कर कमलों द्वारा मोनिका ठाकुर को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यह श्री ब्यास महाविद्यालय कुल्लू रघुनाथपुर व पूरे जिला के लिए गर्व की बात है। मोनिका के राम सिंह व उनके पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है। मोनिका ने यह परीक्षा सत्र 2018-19 में दी थी।
श्री ब्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू की मोनिका ठाकुर विश्व विद्यालय की दर्शनाचार्य की परीक्षा में प्रथम ,राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू देगी स्वर्ण पदक
