तूफान मेल न्यूज मंडी।
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर 5 मील के पास पहाड़ी धंसने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ी से जब भूस्खलन होने का अंदेशा पहले हो गया था जिस कारण बाहन रोक दिए गए थे जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई।
समय रहते दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दी गई थी। पहाड़ी से मलबा लगभग 8 बजे के करीब एकाएक आ गिरा। समय रहते खतरे को भांप लिया था और साइट पर लगे कर्मियों को हटा दिया था। वहीं ट्रैफिक को दोनों तरफ रोक दिया गया था। प्रशासन व पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। भूस्खलन वाली साइट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई थी। अभी भी पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिर रहे हैं। रास्ते काे खोलने का कार्य आज सुबह आरंभ किया गया।
चंडीगढ़-मनाली हाइवे रात से बंद,बहाल करने का प्रयास
