2 मामले में पुलिस ने की कारवाई
तूफान मेल न्यूज ,बंजार।
जिला कुल्लू में नशे की खेती करने वालों पर अब पुलिस की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में भी अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। बंजार पुलिस की टीम ने 2480 अफीम के पौधे नष्ट किए और 2 मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब बंजार पुलिस की टीम तीर्थन घाटी की गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि यहां पर अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दो अलग-अलग मामलों में अफीम के पौधे नष्ट कर दिए।

पुलिस के अनुसार 2 लोगों के खेतों से 2480 अफीम के पौधे नष्ट किए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में भूमि मालिक की पहचान करने के लिए भूमि की डिमार्केशन के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार शुरू कर दिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि
पुलिस का एक दल जब तिंदर गांव में मौजूद था तो यहां पगडंडी के साथ लगते खेत में अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने करीब 2 बिस्वा भूमि में उगी अफीम के1520 पौधों को नष्ट किया गया। वही,

दूसरे मामले में तिंदर में ही करीब 5 बिस्वा भूमि पर उगे अफीम के करीब 960 पौधों को नष्ट किया गया हैं। उन्होंने बताया कि अब राजस्व विभाग के द्वारा भूमि के निशान देही भी की जाएगी और जिस व्यक्ति की भूमि पर यह पौधे पाए जाएंगे। तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।