तूफान मेल न्यूज कांगड़ा
जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के गांव घरोह की अंजलि ने गद्दी परिधान में किलीमनजारो चोटी फतह की है। अंजली तंजानिया की चोटी पर “लुआंचड़ी” पहनकर चढ़ने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी है। प्रदेश की इस बेटी ने न केवल हिमाचल की संस्कृति बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
“लुआंचड़ी” पहनकर किलीमनजारो चोटी की फतह,बनी प्रदेश की पहली महिला
