तूफान मेल न्यूज डेस्क।
रविवार 12 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का आयोजन किया जाएगा और शुक्र की होरा दोपहर 2:29 से लेकर 3:32 तक रहेगी। आचार्य पुष्पराज का कहना है कि रविवार को मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि में चंद्रमा का बल रहेगा।
मेष:
मेष राशि के जातक फिजूलखर्ची ना करें। क्योंकि उन्हें आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा दांपत्य जीवन बेहतर होगा।
बृष:
वृष राशि के जातक अपने हंसमुख स्वभाव से दूसरों को आकर्षित करेंगे। घर में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है। वही पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखे। वही वित्तीय लेनदेन करते समय भी सावधानी बरतें। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की सेहत ठीक रखें रहेगी और यात्रा के लिए भी समय अच्छा है। धन का आगमन होने से परेशानियां कम होंगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपने आप को किसी कार्य में व्यस्त रखें। मानसिक शांति के लिए योग व ध्यान का सहारा ले। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या:
कन्या राशि के जातक दिनभर भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी के साथ भी धन से जुड़े मामले को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसलिए शांति के साथ काम करें।
तुला:
तुला राशि के जातक अपना पैसा सट्टे में ना लगाएं। वरना उन्हें नुकसान होगा। वही कोई आप को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन से जुड़ी समस्या को भी वे अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। परिवार जनों के साथ दिन गुजार सकते हैं।
धनु:
धनु राशि के जातकों का घर में तनाव के कारण माहौल खराब होगा। वही शारीरिक समस्याएं भी होगी। शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर सेहत को ठीक रखें।
मकर:
मकर राशि के जातक को माता पक्ष से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। लेकिन पैसों को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है । ऐसे में पैसों के मामले को लेकर सलाह स्पष्ट रखें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वरना उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वही पैसों से जुड़ी समस्या भी परेशान करेगी।
मीन;
मीन राशि के जातक अपने पैसे के निवेश के बारे में सोच सकते हैं। वहीं निजी समस्याओं के समाधान के लिए भी दोस्त की मदद ले सकते हैं। दिन भर अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे।