तूफान मेल न्यूज कुल्लू। परिधि गृह कुल्लू में 1994 से कार्यरत बेलदार निरत राम सांसारिक यात्रा को पूरी कर परलोक सिधार गए हैं। जिससे परिधि गृह व लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं परिधि गृह के कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और भगवान से प्रार्थना की कि निरत राम की आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। परिधि गृह के कर्मचारी सुख राम ने कहा कि निरत राम वेहद ईमानदार कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि काम के प्रति वे समर्पित रहते थे और हमेशा मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि हम उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
परिधि गृह कुल्लू के बेलदार की मौत, कर्मचारियों ने किया मौन
