सेना के जवान सहित उसके परिवार पर मामला दर्ज
तूफान मेल न्यूज ,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ऊना जिला की रहने बाली बताई जा रही है और गैंगरेप में शामिल सेना का जवान बताया जा रहा है। 35 वर्षीय महिला के साथ कांगड़ा जिला के देहरा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते बरवाड़ा गांव में गैंगरेप जैसी यह घिनौनी वारदात हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में कांगड़ा जिला के बरवाड़ा गांव निवासी सेना में कार्यरत सैनिक, उसकी पत्नी, माता और बहन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना में कुछ और लोगों की भी संलिप्तता बताई गई है, जिनके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई है। महिला थाना पहुंची 35 साल की पीड़िता ने बताया कि भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक करीब 2 वर्ष पूर्व उसके संपर्क में आया था। महिला का कहना है कि आरोपी जब भी छुट्टी आता था उसके घर में रहता था और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। 22 मार्च 2023 को भी आरोपी ने महिला के घर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बार महिला शादी करने की मांग पर अड़ गई। जिसके चलते आरोपी ने उसे और उसके परिवार के लोगों को बात करने के लिए अपने घर बुला लिया।महिला का आरोप है कि वह अपने भाई-भाभी और एक अन्य सहेली को लेकर कांगड़ा जिला के बरवाड़ा गांव पहुंची। जहां पहले से तैयार मनीष कुमार और उसके परिवार के लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे एक अलग कमरे में बंद कर दिया। इस कमरे में मनीष कुमार और कुछ अन्य लोगों ने जबरन उसके साथ गलत हरकतें की यहां तक कि उसके गुप्तांग में को भी चोट पहुंचाई। जिसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ पहले बनाए शारीरिक संबंध फिर करवाया गैंग रेप
