महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई रस्म का आयोजन

Spread the love

तूफान मेल न्यूज़, कुल्लू
हिमाचल के कुल्लू नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली महिलाओं की महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई रस्म निभाई गई। इस दौरान शहर की 14 महिलाओं की गोद भराई की गई। पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ पर निभाई गई इस रस्म में बतौर मुख्यअतिथि एडीएम प्रशांत सरकैक ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थिति आंगनबाड़ी वर्कर सहित अन्य उपस्थिति महिलाओं को पोषण की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दौरान कहा कि महिलाओं के प्रसूता होने से लेकर बच्चा पैदा होने तक पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चा पैदा होने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को किस तरह का आहार लेना चाहिए, इसको लेकर महिलाओं को जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े का उद्देश्य महिलाओं में पौष्टिक आहार को लेकर जागरूकता फैलाना है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो-जो पौष्टिक आहार है, जिसमें प्राचीन समय में पैदा होने वाले मोटे अनाज भी शामिल हैं। उन्हें प्रमोट किया जाएगा। क्योंकि मोटे अनाजों में पौष्टिकता अधिक पाई गई। उन्होंने जिला कुल्लू की महिलाओं से आग्रह किया है कि मोटे अनाजों की डिश को लेकर प्रतियोगिता भी की जा रही

जिसमें हर महिला मोटे अनाज की डिश बनाकर अपने सोशल मीडिया में भी अपलोड कर सकती हैं। इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी डिश बनाने वाली महिलाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र ठाकुर, पार्षद शालिनी राय ने भी उपस्थिति महिलाओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!