नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर शनाड़ी के पास हुआ हादसा
तूफान मेल न्यूज ,नाहन।
नाहन। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर सोमवार देर शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कालेज नाहन में उपचार चल रहा है।
अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में घायल युवक सोहित शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद जिला कांगड़ा के गांव कुना, बाया कोहला, सुधानगल, तहसील ज्वालामुखी का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय नाहन से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित दो सड़का के पास शनाड़ी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाड़ी को पीछे करते वक्त कार एचपी 93ए-0789 करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।
इसके बाद घायल को मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया। जबकि गाड़ी में फंसे मृतक को पुलिस देर रात तक बाहर निकलने में जुटी थी। बारिश के चलते पुलिस को भी घटनास्थल पर खाई में उतरने में दिक्कतें हुई।
पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। घायल युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई है। जबकि डीएल एम उसका पता बद्दी का दिखाया गया है। गाड़ी कौन चला रहा था, ये जांच का विषय है।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
