तूफान मेल न्यूज दिल्ली।
ब्रिटेन में खालिस्तान के समर्थकों ने नारेबाजी की,तोड़फोड़ की और भारतीय दूतावास से भारत झंडा तक उतार दिया। यही नहीं अमृतपाल सिंह के पक्ष में नारेबाजी की। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।
खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर जमा हुए और भवन में घुसे और तिरंगा उतार दिया। भारत ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब करते हुए सख्त कार्रवाई को कहा है और इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। अब पहले से ज्यादा ऊंचाई पर तिरंगा लगाया गया है।
खालिस्तान समर्थकों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, फ्री अमृतपाल सिंह।
भारत के विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि हाई कमीशन के बाहर पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं लगाई गई? सिक्योरिटी की कमी के चलते ही खालिस्तानी अंदर घुस पाए।
उधर अमृतपाल सिंह के तार पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ जुड़ने की अधिकारियों ने पुष्टि की है। वहीं अमृतपाल सिंह के करीब 107 सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।
ब्रिटेन में खालिस्तान के नारे भारतीय दूतावास से झंडा उतारा,की नारेबाजी-तोड़फोड़
