पांगी-किलाड़ मार्ग पर हिमस्खलन, बंद हुआ मार्ग

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,केलांग।
पांगी-किलाड़ राज मार्ग पर हिमस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग आज सुवह ही दो दिनों बाद बहाल हो पाया था लेकिन चार घन्टे बाद फिर से मार्ग बंद हो गया है। एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्ग पर हिमस्खलन होने के कारण मार्ग पांगी की तरफ से अवरुद्ध हो गया है। गौर रहे कि
दो दिन पहले भूस्खलन के कारण अवरुद्ध पड़ा पांगी-किलाड़ मार्ग अब हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। आज सायं तक सभी वाहनों के लिए बहाल होने की उम्मीद थी। एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि
पुलिस चौकी तिन्दी से मिली सुचना के अनुसार पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) एक बार फिर से हिमस्खलन से बंद पड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!