-अजनाला पुलिस थाने पर हमले का आरोप,पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद
तूफान मेल न्यूज नकोदर, पंजाब।
खालिस्तान समर्थक एवं अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को नकोदर में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उसके छह साथी भी गिरफ्तार किया है

और पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। लिहाजा वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को उसके छह साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। पंजाब के कई जिलों में शनिवार से रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल की गिरफ्तारी से माहौल न बिगड़े, इसलिए नेट सेवाएं बंद करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अमृतपाल सिंह को अज्ञात जगह ले गई है और पंजाब पुलिस का संपर्क लगातार गृह मंत्रालय से हो रहा है।

पंजाब पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बल अलर्ट पर रखा गया है और वह कई सहयोगियों के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में लिया गया। इस दौरान अमृतपाल खुद पुलिस से बचकर निकल गया। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया और सूत्रों के अनुसार, नकोदर से उसे पकड़ लिया गया। वहीं अमृतपाल के साथी भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के पीछे भी पुलिस लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि उसकी थोड़ी देर में गिरफ्तारी हो सकती है।
