अटल सदन में आयोजित समारोह में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज डॉ सूरत ठाकुर की ‘हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति  ‘ तथा डॉ सूरत ठाकुर व हीरालाल ठाकुर द्वारा संपादित  ‘हिमाचल प्रदेश में दियाळी औऱ फागली की लोक परम्परा; पुस्तक का विमोचन किया


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू।

देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम  तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग  के सयुंक्त तत्वावधान में अटल सदन में आयोजित समारोह में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज डॉ सूरत ठाकुर की ‘हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति  ‘ तथा डॉ सूरत ठाकुर व हीरालाल ठाकुर द्वारा संपादित  ‘हिमाचल प्रदेश में दियाळी औऱ फागली की लोक परम्परा; पुस्तक का विमोचन किया।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति तथा हिमाचल प्रदेश में दिवाली और फ़ागली की लोक परंपरा के लेखक सूरत ठाकुर को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।

 उन्होंने कहा कि कि यह दोनों पुस्तकें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, खासकर लोक व जनजातीय क्षेत्र की  संस्कृति के संरक्षण व प्रचार प्रसार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया  कि यह पुस्तक शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए देश विदेश में जाना जाता है। लेखक द्वारा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का पुस्तक के रूप में संकलन का कार्य सराहनीय है।

इस के माध्यम से युवा पीढ़ी को विलुप्त हो रही अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति रिवाज की जानकारी हासिल होगी । उपायुक्त ने कहा कि अटल सदन स्थित संगोष्टी कक्ष  में और सुविधाएं विकसित की जाएगी ताकि यहां होने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों व संगोष्ठियों को और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके।

 इस अवसर पर प्रकाशन संस्थान के डॉ संजीव कुमार जो स्वयं एक प्रसिद्ध लेखक भी है और बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के  डॉ ललित किशोर को संस्था  द्वारा  सम्मानित किया गया । दोनों लेखकों ने संस्था द्वारा सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। तथा कहा कि उनके प्रकाशन प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से संबंधित पुस्तकों को प्रकाशन के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। उन्होंने प्रदेश के लेखकों से प्रदेश की सम्रद्ध संस्कृति ,रीति रिवाजों, रहन सहन ,खानपान पर ओर पुस्तकें लिखने का  आग्रह किया तथा कहा कि वे इन पुस्तकों के प्रकाशन में हर सम्भव सहायता करेंगे।

डॉ सूरत ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों तथा संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की भी जानकारी दी। उन्होंने डॉ संजीव कुमार, डॉ ललित किशोर का प्रदेश से समन्धित पुस्तकों के प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त किया। 

 इसके उपरांत यहां आज एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें जिले के अनेक कवियों तथा कवित्रियों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष तोबदन ने सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!