तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। चरस तस्करी पर कुल्लू पुलिस हर दिन नए-नए मामले दर्ज कर रही है। गत दिनों जहां बाहरी राज्यों के तस्करों को सलाखों के पीछे डाला वहीं अब एक महिला तस्कर को भी पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है। पुलिस ने महिला तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भूंतर के समीप कार पार्किंग में एक महिला (45 वर्ष) निवासी गांव हिरनी डाकघर लरांकेलो तहसील कुल्लू के कब्जे से 2 किलो 508 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपिया को गिरफ्तार किया है। उक्त महिला को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड हासिल किया जाएगा। अभियोग का आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला तस्कर को गिरफ्तार करके आगामी जांच जारी है।
महिला तस्कर अढ़ाई किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
