नाहन में आग लगने से एक रेस्टोरेंट जला लाखों का नुकसान

Spread the love

तूफान मेल न्यूज, नाहन। नाहन शहर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। यह शहर का प्रसिद्ध रेस्टोरेंट महक बताया जा रहा है। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। मगर रेस्टोरेंट का फर्नीचर और सामान जलकर राख हो गया। जिससे मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन शहर के चौगान मैदान के समीप महक रेस्टोरेंट के मालिक कुणाल को सुबह 7 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुणाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत रेस्टोरेंट में पहुंचे। जैसे ही शटर खोला, तो पाया कि भीतर रेस्टोरेंट में आग लग रही थी। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!