तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। आक्रोश रैली को ढालपुर मैदान में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ताला बंदी सरकार है। इस सरकार ने आते ही सभी विकास कार्य बंद कर दिए है। उन्होंने आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जहां 600 से अधिक संस्थान बंद कर दिए हैं वहीं कल की कैबिनेट में लोकतंत्र प्रहरी पेंशन योजना भी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि अलोकतांत्रिक व्यवस्था से बनाए सीआईएस को कैविनेट सुविधा दे दी है और कह रहे हैं कि विकास को पैसा नहीं।
हिमाचल की सरकार ताला बंदी सरकार : गोविंद सिंह ठाकुर
