सतपाल सत्ती न करें चिंता सभी 10 ग्रांटीयां होगी पूरी


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

धामी के घर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सैंकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वाग
होली संध्या का भी किया गया आयोजन
तूफान मेल न्यूज ,सेउवाग कुल्लू। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती चिंता न करें कांग्रेस सरकार सभी 10 ग्रांटीयां पूरी करेगी।

वे यहां सेउवाग में पत्रकारों के साथ ओनोपचारिक वार्ता में बोल रही थी। उन्होंने सतपाल सत्ती के उठाए सवालों का जवाब दिया। सत्ती ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार अपने वादों से मुकर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सासंद प्रतिभा सिंह का सेउवाग में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां सेंकडों लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। इसके पश्चात यहां होली संध्या का आयोजन किया गया और सांसद को होली का टीका लगाकर सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने होली गीतों पर खूब रंग जमाया।

गौर रहे कि प्रतिभा सिंह के कुल्लू आगमन पर रोहित वत्स धामी के घर सेउवाग में सैंकड़ों कांग्रेसी जुटे और पूरा होलीलाज कुनबा यहां नजर आया। यहां पर जिला पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद,मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा,प्रवक्ता रोहित वत्स धामी,प्रदेश सचिव मनु शर्मा,टीसी महंत,संजय गुप्ता,दिग्विजय मोदगिल,काका अवस्थी,पूजा शर्मा को-कॉर्डिनेटर सोशल मीडया एवं उपाध्यक्ष, प्रिया शर्मा प्रवक्ता,,एपेक्स के चेयरमैन टहल सिंह राणा,सेना पाल शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुणा ठाकुर,पिंगला भंडारी अध्यक्ष बंजार महिला कांग्रेस,कुंगा बौद्ध युवा नेता सहित तमाम नेताओं ने हाजरी भरी। इसके बाद सभी होली के गीतों पर थिरके। इस अवसर पर रोहित वत्स धामी ने स्थानीय लोगों,महिला मंडलों,युवक मंडलों के साथ भी प्रतिभा की मुलाकात करवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!