मनाली केलांग सड़क मार्ग हुआ बंद
तूफान मेल न्यूज़ ,केलांग । जिला कुल्लू की नगरी मनाली के सोलंग नाला के साथ लगते स्नो गैलरी में दोपहर के समय पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के कारण मनाली केलांग सड़क मार्ग बंद हो गया है।

तो वही हिमस्खलन के कारण दोनों और वाहनों का लंबा जाम भी लग गया है। हिमस्खलन होने के बाद अब बीआरओ के द्वारा सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अचानक सोलंगनाला के साथ लगती स्नो गैलरी के साथ पहाड़ी से भारी मात्रा में हिमस्खलन हुआ।

जिससे सोलंगनाला से अटल टनल की और जाने वाली सड़क बंद हो गई है। बीआर ओ के द्वारा बीते दिनों ही मनाली केलांग सड़क मार्ग को फोर वाइ फोर और जंजीर लगे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया था। वहीं बर्फबारी का मजा लेने के लिए भी पर्यटक अटल टनल रोहतांग का रुख कर रहे हैं। अटल टनल के दोनों छोर पर बीते दिनों काफी बर्फबारी हुई है और पर्यटकों की संख्या भी यहां पर बड़ी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के चलते रिटर्न गतिविधियां भी तेज हो गई है और अटल टनल के साथ-साथ सोलंग नाला में भी पर्यटक विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियों का मजा ले रहे हैं।
ऐसे में हिमस्खलन के कारण अब पर्यटक भी फंस गए हैं। वही, एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा का कहना है कि हिमस्खलन के कारण सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बीआरओ को इस वाले सूचित कर दिया गया है और सड़क मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क मार्ग के खुलने के बाद यहां से वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया जाएगा।