तूफान मेल न्यूज , कुल्लू।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के नेता संजीव भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को सम्पन करवाया जाएगा।
विदित रहे कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कार्यकाल नवंबर 2022 को पूरा हो चुका है। अब नई कार्यकारिणी का गठन ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाएंगी। इस संदर्भ में 25 -12-2022 को पीटर हाफ शिमला में विभिन्न जिलों से आए अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और देहरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में हो चुकी है। इस बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई। इसी दिन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से भी एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक भेंट की। इस बैठक में एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे सुरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में किया गया। यह कमेटी पूरे हिमाचल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को संपन्न करवाएगी।

इस कमेटी में पिछली कांग्रेस सरकार के समय हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव गोपाल शर्मा सोलन से
त्रिलोक ठाकुर शिमला
संजीव भारद्वाज कुल्लू
रजीत कुमार किन्नौर
राजीव पाठक ऊना
बलवान चौहान शिमला
जिला कुल्लू के लिए भी 3 सदस्यीय समन्वय कमेटी का गठन किया गया है जी जिला कुल्लू के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को सम्पन्न करवाएगी। हेमंत शर्मा, पूजा एवं छेरिंग नोरबू इसके सदस्य रहेंगे।
चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ करवाया जाएगा। संजीव भारद्वाज ने कहा कि सभी कर्मचारी चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग लें और अच्छे नेतृत्व का चुनाव करें जो कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करवा सकें। जल्द ही विभिन्न ब्लॉकों और जिला के चुनावों की तिथि घोषित की जाएगी

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के नेता संजीव भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को सम्पन करवाया जाएगा।
विदित रहे कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कार्यकाल नवंबर 2022 को पूरा हो चुका है। अब नई कार्यकारिणी का गठन ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाएंगी।