– हिमाचल से भी बड़ी संख्या में जा रहे हैं श्रदालु
तूफान मेल न्यूज कुल्लू।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व जागृति मिशन के तत्वाधान में आचार्य सुधांशु जी महाराज एवं ध्यान – योग गुरु डॉक्टर अर्चिका दीदी के सान्निध्य में तीन दिवसीय शिव आनन्द महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हो रहा है। यह आयोजन आनन्द धाम आश्रम बक्करवाला मार्ग दिल्ली में आयोजित होगा। 17 से 19 फरवरी तक इसका आयोजन तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवभूमि हिमाचल के श्रद्धालु भक्तजनों भी इस शिवरात्रि की इस पावन वेला में उपस्थित हो रहे हैं और, महाराज की असीम अनुकम्पा प्राप्ति हेतु स्वयं के जीवन को कृतार्थ करने के

लिए बड़ी संख्या में भाग जा रहे हैं। इस शिवरात्रि महोत्सव में 17 फरवरी को शिव शक्ति महाध्यान सुवह 8 बजे से लेकर सांय 4 बजे तक होगा। जबकि 18 फरवरी को 8 बजे शिव शक्ति महाध्यान 1.25 लाख पार्थिव शिवलिंग,9:30 बजे से रुद्रा अभिषेक एवं पूजन,10:30 बजे से शिव शक्ति कृपा यज्ञ और 4:00 बजे से भजन संध्या एवं सत्संग होगा। वहीं 19 फरवरी को 8:00 से शिवशक्ति महाध्यान, 9:30 बजे शोभायात्रा,12:00 बजे से 12 ज्योतिर्लिंग

स्थान का लोकार्पण और 12:00 बजे से भजन एवं सत्संग होगा। इससे पहले आनंद धाम आश्रम में 16 फरवरी को नवनिर्मित सुमेरु पर्वत पर भगवान शिव और पार्वती पर्वत स्थित अलग-अलग मंदिरों में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं भगवान कुवेर की मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इसके अलावा नवीनीकृत 12 ज्योतिर्लिंग क्षेत्र का शुभ उदघाटन भी होगा।इसका आयोजन विश्व जागृति मिशन द्वारा किया जा रहा है।