सुक्खू जी यह कैसी व्यवस्था परिवर्तन है सारे विकास कार्य रोक दिए : सुरेंद्र शौरी

Spread the love

कहा, विधायकों को मिलने बाली 2 करोड़ की राशि भी नहीं की जारी
जिलों के सब प्लान योजना का धन भी रोका
14 संस्थानों को लेकर बीजेपी पहुंची हाईकोर्ट

तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू।

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह कैसी सरकार है जो लोकहित के फैसलों पर रोक लगा रही है और सभी विकास कार्य ठप कर दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिखविंद्र सिंह सुक्खू से पूछा है कि यह कैसी व्यवस्था परिवर्तन है कि सभी विकास कार्य रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है तब से विकास कार्य के लिए एक पैसा भी जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सचाई को सड़क से सदन तक बताया जाएगा। ताकि जनता को पता चल सके कि इस तरह से कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता के बीच झूठ फैला रहे हैं। कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच कह रहे हैं कि पूर्व बीजेपी सरकार ने सिर्फ प्रदेश पर कर्ज का बोझ छोड़ा है।

अगर यह बात सच है तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को उससे पहले कांग्रेस सरकार के द्वारा लिए गए कर्ज के बारे में भी जानकारी जनता के बीच लानी चाहिए। ताकि पता चल सके कि सरकार ने सबसे ज्यादा कर्ज लिया है। वही, कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यो के लिए सरकार ने कोई भी फंड जारी नही किया है। आज अगर कोई भी पंचायत प्रतिनिधि या विधायक डीसी कार्यालय जा रहे हैं तो वहां से उन्हें खाली हाथ लौट आया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार के द्वारा जो सीपीएस बनाए गए हैं वह भी आज सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी 14 संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद किया है और भाजपा इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी पहुंच गई है। वही, जो संस्थान बंद किए गए इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है और जल्द ही एक बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू आएंगे। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि गौ सदन बनाने के लिए जब जगह कुल्लू के छरुडू में चयनित की गई है। वह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में इस जगह पर गो सदन बनाकर लाडा के पैसों की बर्बादी बिल्कुल ना की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!