बंजार कांग्रेस सेवादल की सोशल मिडिया कॉआर्डीनेटर मीराबाई बनी

Spread the love

सेवादल कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

तूफान मेल न्यूज, बंजार

सैंज घाटी की शैंशर पंचायत की मीराबाई को बंजार ब्लॉक महिला काग्रेस सेवादल का सोशल मिडिया कॉआर्डीनेटर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सेवादल कुल्लू जिलाअघ्यक्ष महेश शर्मा की अनुशंसा के बाद जिला महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर द्वारा उनके नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसे तुरंत प्रभाव से लागू माना गया है।  बंजार ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा सरला ठाकुर ने बताया कि मीरा देवी पारिवारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। जहां उनका परिवार कई पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है वही मीरा बाई भी कांग्रेस के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हे कांग्रेस सेवादल में जिमेदारी सौंपी गई है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीराबाई की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस सेवादल को मजबूती मिलेगी । सेवादल कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति के लिए कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा का धन्यावाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!