ढालपुर में होली उत्सव में होगी रंगीन प्रतिस्पर्धाएं

Spread the love

जय देवता गोहरी युवक मंडल द्वारा होगा भव्य आयोजन

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। 

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में होली उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होगी।  होली होली उत्सव का  आयोजन सात मार्च को होगा। जय देवता गोहरी युवक मंडल द्वारा इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवक मंडल के प्रधान नितिन,सचिव रामेंद्र,उप प्रधान राजकुमार,कोषाध्यक्ष शिवा,सहसचिव खेम सिंह आदि ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडलों की रस्साकसी होगी जिसमें 20 से अधिक महिला मंडल भाग लेंगी। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसमें 12 टीमें भाग लेंगी। जबकि मुख्य आकर्षण कुल्वी फैशन शो होगा जिसमें कुल्वी परिधानों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा होली गीतों पर लाइव कार्यक्रम होगा जिसमें प्रसिद्ध सिंगर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस होली उत्सव में युवाओं को कुल्वी परंपरा की ओर आकर्षित किया जाएगा और सभी प्रतियोगिता में निशुल्क प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को केश प्राइज दिया जाएगा जबकि प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!