यहां है हिमस्खलन का खौफ,,,शेष दुनिया से कटा क्षेत्र

Spread the love

प्रदेश के ऊंचाई बाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के बाद हिमस्खलन जोरों पर है। 

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू

जनजातीय क्षेत्र लाहुल घाटी व मनाली के ऊंचाई बाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात के बाद हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। राशेल व रापे गांव की पहाड़ी में शनिवार हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से बवंडर लगभग 20 मिनट तक हवा में उठता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। जिला में भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।  ,,,,की चेतावनी के बाद लाहुल स्पीती व कुल्लू प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान कर दिया है।प्रशासन ने घाटी के लोगों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के तुरंत बाद मौसम खुलते ही फिलहाल दूरदराज के क्षेत्रों की ओर रुख न करें। ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उपायुक्त लाहुल-स्पीति सुमित खिमटा ने घाटी के लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही न करें। व कुल्लू उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सैलानियों से आग्रह किया है कि उंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!