केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का मिला विशेष मार्गदर्शन
तूफान मेल न्यूज़ ,कुल्लू।
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में परिधिगृह कुल्लू में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का विशेष मार्गदर्शन मिला। उन्होंने केन्द्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की। कार्यसमिति में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया व अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को वादों से मुकरने बाली सरकार बताया जिसने सतासीन होते ही बदले की भावना से काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा खोले संस्थानों को बन्द करने से लाखो लोगों को असुविधा हुई है।

जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कार्यसमिति में बैठक की प्रस्तावना के साथ साथ पूर्व तथा भविष्य के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मंडी संसदीय क्षेत्र के आई टी प्रभारी ने डाटा प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यसमिति में प्रदेश सचिव एवम् कुल्लू जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने लोकसभा प्रवास योजना पर विस्तृत जानकारी दी।जिला महामंत्री जोगिंदर शुक्ला ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा।

कार्यसमिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर,मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, बंजार क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,कुल्लू से 2022 के प्रत्याशी नरोतम ठाकुर ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला भाजपा के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्था व स्थानीय निकायों के चुने प्रतिनिधि, तथा कार्यसमिति सदस्य सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री,सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।
