तूफान मेल न्यूज, शिमला। भारी बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दुःखद घटना पेश आई है। यहां पर एक घर पर लैंडस्लाइड हुआ है। शिमला से 70 किमी दूर कोटगढ़ में यह घटना पेश आई है। घर में रहने वाले 5 लोग दब गए थे, जिनमें से माता-पिता और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बुर्जुर्ग दंपति को बचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के कुमारसैन में उपतहसील कोटगढ़ की ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव की यह घटना है। यहां पर एक मकान पर भूस्खलन हुआ है. घर में पांच लोग रह रहे थे. लैंडस्लाइड के बाद जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी हल्की चोटें आई हैं।
हालांकि, घटना में जयचंद के बेटे अनिल (32) और उनकी पत्नी किरण और बेटे स्वप्निल की मौत हो गई। 11 साल का स्वपनिल माता पिता के साथ मलबे में दब गया था। तीनों के शवों को पुलिस ने निकाल लिया। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में बीते 12 घंटे में 80 एमएम बारिश हुई है और साथ ही अधिकतम पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया है।