किन राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा मौज मस्ती बाला और किन राशियों के लिए रोमांस बन सकता है मुसीबत,किन राशियों पर क्या है ग्रहों के प्रभाव देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ राशिफल


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों के लिए आज आपका दिन खास रहेगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हरा

🐂वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। समय पर कार्य पूरे करें नहीं तो परेशानी आ सकती है। आज जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा।

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी, लेकिन ख़ुद को शांत रखें। आप इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: हरा

🦀कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। आपको किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: नारंगी

🦁सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज आपको जीवन में आगे बढने की राह में अग्रसर रहेंगे। आज करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: नारंगी

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक आज के दिन उदास और अवसाद ग्रस्त न हों। आज निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आज घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: बैंगनी

⚖️तुला राशिफल (Libra Horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन मिला-जुला रहेगा। आज छोटे कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कुछ आसपास के लोगों के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: पीला

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आज किसी से कर्जा न लें। अपने पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। आप आज ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: फिरोजी

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए के लिए आज बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके पार्टनर को आज नाराज कर सकती हैं। आज अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज घर वालों के साथ समय बिताना आपको ख़ुशनुमा अनुभव देगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: हरा

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके कामों में थोड़ी सी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको आने वाले समय में लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी जिससे लाभ होगा।

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: पीला

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातक की आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, इस यात्रा के दौरान आपको बड़ा फायदा भी होने वाला है। आपकी यात्रा मंगलमय हो। जिसके प्रति आप नियंत्रण कर रहे हैं वह कार्य सफल होगा। आज के दिन अगर आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। जल्दबाजी न करें और चोट व रोग से बचें।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज बहुत उत्साह में रह सकते हैं। आज आप परिवार वालों के साथ आप बेहतर समय बितायेंगे। आज घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

शुभ अंक: 8, शुभ रंग: ग्रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!