किन राशियों को सोमवार करेगा मालामाल,किन राशियों के लिए लाभ भरा रहेगा दिन,किन राशियों पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल, देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।
🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपके लिए लाभ का दिन है। आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में मिश्रित फलकारक है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, सम्‍मान की प्राप्ति भी होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और किसी अच्‍छे कार्य पर आपका पैसा खर्च होगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 6

🐂वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपकी की ग्रहदशा आज अनुकूल है और आपको लाभ प्राप्‍त होगा। आज ऑफिस और घर पर सम्‍मान की प्राप्ति होगी, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात करियर के लिए उपयोगी कुछ महान लोगों से हो सकती है जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। अधिकारियों की कृपा से आज आपको धन लाभ होगा। अवसर का फायदा उठाएं। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी।

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 5

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बिना कारण विवाद और बहस हो सकती है इसलिए बहस से बचें। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से आज दूर रहें। आज किसी से लेन-देन करने में भी सावधानी बरतें। आज पैसों का निवेश कहीं न करें। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 2

🦀कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शुभ और सुख शांति वाला रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होने के संकेत है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्‍त होगी। आज आपके पास नौकरी और व्यपार से जुड़े कुछ बेहतर प्रस्‍ताव आ सकते हैं। आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा।

शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 1

🦁सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ रहेगा है और आप खुद को ऊर्जा से युक्‍त महसूस करेंगे। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। अचानक कोई लाभ होने की उम्‍मीद है। शाम के समय आपको कोई हर्षदायक समाचार मिल सकता है। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने के आसार है जहां आपको कुछ खर्च भी करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 5

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन लाभ देने वाला है और सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। आज धन लाभ होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर होगा। कन्या राशि के कारोबारियों को आज लोहे के काम में लाभ हो सकता है। घर पर तनाव का माहौल न रखें, यह आपको नाराज़ कर सकता है।

शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 6

⚖️तुला राशिफल (Libra Horoscope)
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके लिए ग्रहों की दशा शुभ बन रही है। आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और जरूरत के सामान की खरीद करेंगे। कुछ परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कागजों को जांच लें। आज आपके आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त एवं तनावमुक्त रहेगा। आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा लेंगे, इससे दोनों ही जगह अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने बुद्धि विवेक से काम लें। अपने निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें उससे आपको हानि हो सकती है। आज आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना है।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 3

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकता है। व्‍यापारियों के लिए किसी वजह से नुकसान होने की आशंका है। व्यर्थ व्यय और खर्च पर कंट्रोल करें। शाम के वक्‍त कुछ अच्‍छे समाचार मिलने के संकेत है। रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सम्‍मान और सुख बढ़ाने वाला हो सकता है। भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से लाभ के संकेत है। खरीद फरोख्‍त भी आपको अच्‍छा मुनाफा दे सकती है। उच्चाधिकारियों की कृपा से आज बिगड़ा काम बन सकता है। आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। छात्रों को भी किसी प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।

शुभ रंग: आसमानी, शुभ रंग: 8

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपकी ग्रह दशा आज आपके लिए अनुकूल है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे कोई लाभ के आसार है। नए लोगों से घनिष्ठ मित्रता होने के योग है। घर के किसी जरूरी सामान की खरीद के भी योग हैं। शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 3

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके लिए आज लाभ का दिन है। कहीं से अचानक उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग है। आपकी आय में वृद्धि होगी और खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिलने संकेत है। आज आपकी किसी कठिन समस्या का समाधान हो सकता है। आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला, शुभ अंक: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!