किस राशि के जातकों की आज बढ़ेगी मान प्रतिष्ठा, कौन करेगा मनोरंजन, किसको रहना होगा सचेत देखिए राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके उपर गणेशजी के आशीर्वाद रहेंगा, इसलिए दिन भर मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरुप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा, जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हो। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति से संभलिएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथसाथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!