प्रदेश की पांच विभूतियां ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड से आज होगी सम्मानित-विनीता ठाकुर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बैस्ट एंकरिंग व एमबीबीएस मीनाक्षी नई उड़ान राज्य अवार्ड से होगी सम्मानित


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


-सेस राम नेगी समाज सेवा, आशीष शर्मा प्रिंट मीडिया व लाल सिंह को मिलेंगे लोक संस्कृति अवार्ड
कुल्लू। ठाकुर वेदराम मेमोरियल राज्य अवार्ड 2023 से आज भूटिको के सभागार में प्रदेश की पांच विभूतियां सम्मानित होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इसी दिन पूर्व मंत्री एवं सहकार शिरोमणि सत्य प्रकाश ठाकुर का जन्मदिवस अमृत आनंदोत्सव के रूप में सफलतम 75 वर्ष पूरे करने पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।


इसका आयोजन ठाकुर वेद राम सोशल कल्चरल एन्वायरनमैंट एंड वेल्फेयर सोसाईटी कर रही है। इससे पहले ठाकुर वेद राम मेमोरियल अवार्ड की चयन समिति की बैठक हुई और इस बैठक में सभी प्रदेश भर की प्रतिभाओं के नाम फायनल किए गए। इस वर्ष नई उड़ान उभरती प्रतिभा राज्य अवार्ड कुल्लू से कुल्लू की मीनाक्षी वधवा को अलंकृत किया जाएगा।

मीनाक्षी एमबीबीएस कर रही है और लगातार तीसरे वर्ष भी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में मंडी की वीनिता ठाकुर का चयन किया गया है। वीनिता हालांकि नई एंकर है लेकिन उन्होंने मीडिया में स्थानीय बोली में एंकरिंग कर मीडिया में एक नया ट्रेंड लाया है जिसे प्रदेश की जनता पसंद कर रही है।

वहीं प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में दलाश के आशीष शर्मा का चयन हुआ है। आशीष ने दुर्गम क्षेत्र में रहते हुए मीडिया की अलख जगा रखी है। लोक संस्कृति के क्षेत्र में सैंज के लोक कलाकार लाल सिंह का चयन हुआ है। लाल सिंह ने लोक संस्कृति को जिंदा रखने के जो प्रयास किए हैं वे वेहद सराहनीय है। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में बंजार के सेसराम नेगी को मरणोपरांत ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठ मई को भूटिको के सभागार में होगा। अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और सहकारिता के शिरोमणि एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रीतिभोज का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष होने की स्मृति में यह महोत्सव यादगार उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!