तूफान मेल न्यूज सोलन।
हिमाचल प्रदेश में देह व्यपार का धंधा किस तरह फलफूल रहा है यह एक विचारणीय पहलू है। हर जिला में इस तरह की गतिविधियां हो रही है लेकिन पुलिस भी विवश है। कारण स्पष्ट है कि देह व्यपार को किस तरह साबित किया जाए कि यह कार्य महिला-पुरूष की रजामंदी से हो रहा है या फिर कहानी कुछ और है। युवक व युवती को एक साथ रहने या एक कमरे में संदिग्ध अवस्था मे रहने को देह व्यपार बोला जाए या फिर फ्रेंडशिप। यह बड़ा सवाल है। फिर भी
हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 2 युवकों को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में दबिश दी और वहां से दो युवकों को हिरासत में लिया गया जबकि दो युवतियों को भी मौके से बरामद कर लिया गया है।
देह व्यापार चला रहे युवकों की पहचान अनित कुमार निवासी फरोह तहसील झडुंता जिला बिलासपुर और ओशांत कुमार निवासी ठकावा तहसील भोटा जिला हमीरपुर के रूप मे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
मामला सोलन जिले के बद्दी में अमरावत्ती कॉलोनी का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फेस-3 में अमरावती कॉलोनी स्थित एक घर में 2 युवक बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और कमरे में दबिश दी।
इस दौरान कमरे में 2 युवक और एक लड़की मिली। साथ वाला कमरा अंदर से बंद था, जिसे खुलवाया तो अंदर भी एक अन्य लड़की थी। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई