विभिन्न राशियों पर क्या रहेगा ग्रहों का प्रभाव,किन-किन राशियों को रहेगा आज का दिन शुभ,देखिएमंगलवार का राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

11 अप्रैल मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं चंद्रमा की होरा शाम 5:40 से लेकर 6:40 तक रहेगी। जो यात्रा और कला के कार्यों के लिए काफी शुभ रहेगी। आचार्य दीप कुमार का कहना है कि मंगलवार को विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।
मेष:
मेष राशि को के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन उन दोस्तों से बचने की जरूरत है जो उधार मांगते हैं और वापिस नहीं देते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे।
वृष:
वृष राशि के जातकों को सट्टे से फायदा होगा। वह किसी धार्मिक स्थल का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा अविवाहित युवक व युवतियों के लिए अच्छी खबर आएगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने स्वभाव पर काबू रखें। वरना किसी से झगड़ा हो सकता है। अपने खर्चों पर भी काबू रखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को बीमारी होने की संभावना है। वहीं वे अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। इसके अलावा लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो वह मिलेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद ले। वही अतिरिक्त आय के लिए भी कार्य शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का किसी से झगड़ा हो सकता है। ऐसे में समझदारी से काम ले। किसी भी प्रकार का वाद विवाद ना करें।
तुला:

तुला राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं बच्चों की मदद से भी कोई कार्य सिद्ध होगा। सेहत का ध्यान रखें।
धनु:
धनु राशि के जातक किसी भी हालात को काबू करने में सफल होंगे। अतिरिक्त धन को सुरक्षित करें ताकि आने वाले समय में इसका फायदा ले सके।
मकर:
मकर राशि के जातक खाने पीने की चीजों में परहेज रखें। सट्टेबाजी से उन्हें फायदा होगा। सामाजिक कार्य में भाग लेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को आराम करना अच्छा रहेगा। इससे उन्हें मानसिक दबाव से उन्हें मुक्ति मिलेगी। मनोरंजन गतिविधियों के लिए दिन अच्छा है।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा परिजनों की मदद से भी आर्थिक लाभ होगा। साझेदारी के लिए समय अच्छा है। लेकिन सोच समझकर निर्णय लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!