शनिवार को विभिन्न राशियों पर ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव मिलेंगेदेखने को,आप देखिए किस राशि पर रहेगा क्या प्रभाव तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,डेस्क।
शनिवार 8 अप्रैल को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं चंद्रमा की होरा दोपहर 12:23 से लेकर 1:26 तक रहेगी। जो यात्रा और कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए काफी शुभ रहेगी। आचार्य आशीष शर्मा का कहना है कि शनिवार को विभिन्न राशियों पर ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।
मेष:
मेष राशि की बात करें तो ऐसे जातक घर के बाहर घूमने जा सकते हैं। लेकिन उसमें उनका काफी धन भी खर्च होगा। रोमांच के लिए दिन अच्छा रहेगा और पुराने दोस्तों की मदद से धन लाभ होगा।
वृष:
वृष राशि के जातक अपने धन को रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। अपने खाली समय का सदुपयोग करें। वही ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और दिन अच्छे से रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक बेकार का तनाव बिल्कुल ना ले। इससे उनकी सेहत खराब होगी। वही कमीशन या रॉयल्टी के माध्यम से आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बनेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातक निडर होकर फैसले लेंगे। इसके अलावा रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस करने से पहले सोच समझकर कदम उठाए। नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक तनाव से दूर रहेंगे। इसके अलावा अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त होगा। जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। सामाजिक समारोह में भी शामिल होंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को तनाव का सामना करना होगा। जिससे दिन भर परेशान रह सकते हैं। वही अपने धन की बचत को लेकर भी उन्हें विशेष कदम उठाने होंगे। माता-पिता की तबीयत को लेकर भी चिंता में रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातक खेलकूद में भाग लें। ताकि वे शारीरिक रूप से फिट बने रहे। परिवार के साथ गुजारने अच्छा होगा।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखें। इसके अलावा जो उनसे पहले कर्ज ले चुके हैं उन्हें दोबारा कर्ज बिल्कुल भी ना दे। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें।
धनु:
धनु राशि के जातक लघु उद्योग के माध्यम से धन लाभ लेंगे। पारिवारिक आयोजन में भी शामिल होंगे। सभी लोगों के बीच प्रिय बने रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखें। इसके अलावा धन खर्च करने से पहले विचार करें।न वरना नुकसान उठाना पड़ेगा। परिवार के साथ दिन गुजारे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक को तनाव से आराम मिलेगा और परेशानियों से भी निजात मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जीवनशैली में भी बदलाव लाने का सही समय है।
मीन:
मीन राशि के जातक आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। इसके अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पारिवारिक मित्रों से भी फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!