शून्य से शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी :भीमसेन शर्मा


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। 44 वर्ष पहले भाजपा शून्य से शुरू हुई थी और आज कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

यह बात भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला कुल्लू के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कही। उन्होंने सबसे पहले सुवह भाजपा का ध्वजारोहण किया और उसके बाद अटल सदन में अटल की मूर्ति पर मालार्पण की। उसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1980 में हम शून्य से शुरू हुए थे और आज देश में सबसे अधिक विधायकों व सांसदों बाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज 44 वर्षों वाद भाजपा की 18 से 20 राज्यों में सरकारें हैं। जबकि 40 वर्ष पहले एकतरफा रुझान कांग्रेस की तरफ ही था और कांग्रेस ने क्या-क्या किया यह सब जानते हैं। उन्होंने हनुमान जयंती की सबको बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना। उन्होंने कहा कि यह पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों व मोर्चो को कार्यक्रम दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1980 से पहले गैर कांग्रेसी सरकार बनाने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था लेकिन कार्यकर्ताओं की निष्ठा व कर्मठता से यह संभव हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!