तुफान मेल न्यूज, सैंज.
देखें वीडियो,,,,,,,,,
सैंज घाटी के तुंघ गांव में भी कशु नारायण जी के सम्मान में जुलाई पर्व मनाया गया । जुलाई पर्व की शुरुआत माता शतरूपा ,मनु महाराज व कशु नारायण जी के भव्य मिलन हुआ

इसकी जानकारी आलमचंद पालसरा, लच्छमण सिंह ,मोहर सिंह ,ठाकुरदत्त,लोतम राम,राम लाल आदि ने दी है उन्होंने बताया कि इस पर्व में जौ की फसल को देवता के आदेश के बाद काटा जाता है।

साथ ही देवता भी खेत में जाते हैं और वहां से नाचते हुए लोग अपने घरों तक फसल को भी लाते हैं। अपनी फसल को सबसे पहले देवता को अर्पित करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसका आज भी बड़ी खुशी के साथ निर्वहन किया जा रहा है।